कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हैलट के न्यूरोलॉजी विभाग में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पहले मरीज को भर्ती किया गया। मैनपुरी निवासी पुरुष मरीज एन्सेफेलाइटिस (मस्तिष्क संक्रमण) से पीड़ित है। डॉ आलोक वर्मा की देखरेख में उसका इलाज हो रहा है। प्राचार्य डॉ संजय काला ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना का पहला मरीज भर्ती किया गया है। योजना के तहत शिक्षकों और उनके परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक आर्थिक राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...