कानपुर, जून 27 -- कानपुर। हैलट में आग से बचाव के इंतजाम और पुख्ता होंगे। प्राचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में अस्पताल अधिकारियों ने वार्ड एक से 18 तक निरीक्षण किया। इस दौरान आग से बचाव के इंतजाम देखे गए। वहीं सुधार के मुद्दों को भी बारीकी से देखा गया। प्राचार्य ने बताया कि आग से बचाव के इंतजाम व जरूरी सुधार पर जोर है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. विनय कटियार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...