नई दिल्ली, अगस्त 4 -- बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी नहीं मिलने पर हैरानी का इजहार किया है। 27 वर्षीय ब्रूक इंग्लैंड की टी20 और वनडे टीम के कप्तान हैं। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर स्टोक्स ने जून 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। स्टोक्स ने रिटायरमेंट के बाद ब्रूक को टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया था। वह इंग्लैंड की सबसे लंबे फॉर्मेट की टीम के उपकप्तान हैं। हालांकि, सिलेक्टर्स ने स्टोक्स की सलाह नहीं मानी और ब्रूक की जगह जो रूट को टेस्ट कप्तान नियुक्त कर दिया। स्टोक्स से पहले रूट ही टेस्ट कप्तान थे। रूट की अगुवाई में इंग्लैंड ने 2017-22 तक 65 टेस्ट मैच खेले और 27 में जीत दर्ज की।'कोई अच्छा कप्तान साबित होगा.' स्टोक्स ने लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, ''मेरा मानना है कि अगर आपको लगता...