नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- टेक कंपनी Realme स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जल्द ही एक खास सरप्राइज लेकर आ सकती है। कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक नए Harry Potter थीम वाले प्रोडक्ट का टीजर जारी किया है। टीजर में प्रोडक्ट का नाम या पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके संकेतों से माना जा रहा है कि कंपनी Realme 16 Pro का Harry Potter Edition लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि इस फोन का रेंडर भी सामने आ चुका है। Flipkart पर जारी टीजर में तीन पुराने जमाने के भूरे रंग के सूटकेस एक लगेज ट्रॉली पर रखे हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ 'Let The Magic Begin' और 'Coming Soon' लिखा हुआ है। हालांकि Realme ने टीजर में फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन पूरा विजुअल Harry Potter की दुनिया से जुड़े संकेत देता है। टीजर में दिखाई गई थीम को Har...