आर्लिंगटन (अमेरिका), जून 18 -- हैरी केन ने दो गोल करके वर्ल्ड कप फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने के इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की जिससे उनकी टीम ने ग्रुप एल के अपने पहले मैच में क्रोएशिया पर 4-2 की जीत से अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। केन ने 12वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। उन्होंने इसके बाद 42वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। मार्टिन बटुरिना (36वें) और पीटर मूसा ने पहले हाफ में गोल करके क्रोएशिया को मुकाबले में बनाए रखा। मूसा ने अपना गोल पहले हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम क्षणों में किया। लेकिन जूड बेलिंघम (47वें) ने दूसरे हाफ के दो मिनट बाद ही इंग्लैंड को निर्णायक बढ़त दिला दी। मार्कस रैशफोर्ड ने 85वें मिनट में बढ़त को और मजबूत कर दिया। यह भी पढ़ें- रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही रचा इतिहास, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड इन...