नई दिल्ली, जून 18 -- राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक ऐसी 'बींदणी' का खेल सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। शादी के नाम पर सपने दिखाना, लाखों रुपए ऐंठना और फिर सुहागरात के बाद ही जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाना यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि एक शातिर गैंग का असली कारनामा है। सुलताना थाना पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कथित दुल्हन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।शादी के सपने दिखाकर वसूले 2.10 लाख रुपए मामले की शुरुआत किठाना गांव निवासी सत्यवीर जाट की शिकायत से हुई। सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अशोक की शादी नहीं हो पा रही थी। इसी दौरान परिचित अशोक कुमार ने भरोसा दिलाया कि वह बेटे की शादी करवा देगा। बदले में उसने मोटी रकम की मांग की। बेटे का घर बसाने की चाह में परिवार ने बिना ज्यादा...