गोरखपुर, अगस्त 29 -- प्रशान्त मिश्रा, गोरखपुर। आपदा की स्थिति में आप अपने साथ-साथ अन्य लोगों की भी जान बचा सकते हैं। जहां संचार के सभी माध्यम ठप हो जाते हैं और लोगों का एक-दूसरे से संपर्क टूट जाता है तो वहां हैम रेडियो संचार का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। कोई भी हैम ऑपरेटर बनकर बाहर संपर्क स्थापित करते हुए सहायता मांग सकता है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है। नेपाल जलप्रलय जैसी स्थिति में कहीं किसी पहाड़ी पर फंसा हुआ एक हैम ऑपरेटर रेडियो तरंगों के माध्यम से मदद मांग सकता है।

हैम रेडियो का महत्व खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि हैम रेडियो एक गैर-व्यावसायिक, शौकिया रेडियो संचार सेवा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्व-प्रशिक्षण, आपसी संचार और तकनीकी प्रयोग करना है। बताया कि भारत में हैम रेडियो चलाने के लिए ...