बागपत, जुलाई 1 -- बालैनी। बालैनी निवासी किसान की बेटी द्वारा हैमर थ्रो में नेशनल रिकॉर्ड बनाकर एशियन गेम्स में चयनित होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। मंगलवार को बागपत सांसद ने खिलाड़ी के घर पहुंचकर उसे सम्मानित किया। क्षेत्र के बालैनी निवासी किसान सुशील यादव की बेटी अनुष्का यादव ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हुई इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियशिप में 18 वर्ष की उम्र में सीनियर हैमर थ्रो वर्ग में नया नेशनल रिकॉर्ड 67.2 हैमर फेंककर स्वर्ण पदक जीता और जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिये क्वालिफाई किया। मंगलवार को बागपत सांसद राजकुमार सांगवान अनुष्का यादव के घर पहुँचे और उसे सम्मानित किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि पूरा विश्वास है कि अनुष्का एशियन गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाएंगी।

हिंद...