फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-78 की हैबिटेट सोसाइटी में शनिवार शाम को 12वीं मंजिल स्थित फ्लैट में आग लग गई। आज इतनी अधिक भयानक थी कि उसने 13वीं व 14वीं मंजिल के फ्लैट को अपने चपेट में ले लिया। इसमें किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे 12वें फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगी। उस समय फ्लैट मालिक परिवार सहित बाहर गया हुआ था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि फ्लैट के बाहर रखे तुलसी के पौधे में जलाए गए दीये के ऊपर कोई पर्दा आकर गिर गया था। इससे आग फैलती चली गई। पर्दों में आग लगते ही लपटें तेजी से फैल गईं और ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गईं।आग की चपेट में कई फ्लैट आ गए, जिनमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। धुआं फैलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सोसाइ टी के लोगों ने तुरंत अलार्म बजाया और सभी को ...