सहारनपुर, फरवरी 25 -- स्मार्ट सिटी के तहत अंबाला रोड पर बन रहे हैबिटेट सेंटर निर्माण कार्य में 7.44 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर विवाद हो गया है। प्रोपराइटर ने आरएंडबी इंफ्रा प्रोजेक्ट और जैन गृह उद्योग जेवी के निदेशकों पर 1.50 करोड़ रुपये बकाया व फर्जी बिलिंग का करने आरोप लगाया है। प्रोपराइटर ने कोर्ट के माध्यम से कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद मुजफ्फरनगर में सुभाष नगर नई बस्ती निवासी एवं आकाश एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर आकाश शर्मा ने दर्ज कराए मामले में बताया कि वर्ष 2022 में यूपी राजकीय निर्माण इकाई मेरठ द्वारा हैबिटेट सेंटर निर्माण का टेंडर जैन गृह उद्योग जेवी को दिया गया था, जिसमें 51 प्रतिशत हिस्सेदारी आरएंडबी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड व 49 प्रतिशत जैन गृह उद्योग प्राइवेट लिमिटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.