नोएडा, जनवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर नोएडा ने हैबतपुर के डूब क्षेत्र में बुधवार को करीब छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के परियोजना और भूलेख विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई। कॉलोनाइजर यहां अवैध कॉलोनी बसाने की फिराक में थे। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव के अनुसार हिंडन के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण खत्म करने के लिए एनजीटी ने आदेश दिए हैं। लिहाजा प्राधिकरण की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। हैबतपुर के खसरा संख्या-280 और 287 की करीब 6000 वर्ग मीटर जमीन हिंडन के डूब क्षेत्र में है। यह प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में है, जिसके चलते परियोजना विभाग के वर्क सर्किल तीन की टीम ने प्राधिकरण की पुलिस के सहयोग से यहां अवैध निर्माण तोड़ा। वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश कुमार निम, प्रबं...