हापुड़, फरवरी 28 -- होली का पर्व नजदीक आ गया है। ऐसे में लोग एक दूसरे को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजते हैं। साइबर ठग इसी बात का लाभ उठाकर उनके नंबरों पर एपीके फाइल भेजकर ठगी की घटना को अंजाम देते है। जिससे लोग अपनी सालों की गाढ़ी कमाई को एक बार में ही गवां सकते है। ठग व्हाट्सएप ग्रुपों में एपीके फाइल भेज रहे हैं। जिससे लोग अनजाने में उसको डाउनलोड कर लेते है और उनका फोन हैक हो जाता है। साइबर ठग उनके बैंक खातों से लाखों रुपये निकाल लेते है। पिछले साल के आंकड़ों की बात करे तो ठगों ने लोगों को अपना निशाना बनाकर 3.34 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। साइबर सेल पुलिस ने 11.94 लाख रुपये फ्रीज करा दिए और 11.59 लाख रुपये वापस करा दिए हैं। इस दौरान 55 ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.