लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में बुधवार शाम हैप्पी होली बोलने पर दबंग युवक और उसकी बहन ने मिलकर 22 वर्षीय युवक के पेट में चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दुबग्गा कोतवाली का करीब तीन घंटे तक घेराव और हंगामा किया। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बेगरिया गांव निवासी पेंटर सूरज गौतम का घर मोहित तिवारी के घर के सामने है। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मोहित तिवारी घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान गांव के ही जिशु वहां से गुजरते हुए उन्हें 'हैप्पी होली' कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख सूरज के पिता राजेंद्र गौतम बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन बात और बिगड़ गई और मारपीट शुरू हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.