वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी। कुरहुआं स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल में गुरुवार को नृत्य के जादूगर जार्जेस नोवेरे की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस 'बीट्स बज-2026' का आयोजन किया गया। कक्षा 6 की वैष्णवी, ध्रुमि, प्रिंजल, श्रृजा, काव्या, शिवांशी कक्षा 7 की आस्था, सौम्या, श्रृजि, अपेक्षा और कक्षा 8 की दिव्यांशी, चाहत, स्वास्तिका, श्रेया, शगुन, ऋशिका, शान्वी तथा अनुष्का ने समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कक्षा 9 से 11 तक की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य किया। क्लासिकल एकल नृत्य में कक्षा 9 की अनुश्री मिश्रा, कीमती रानी, नंदिनी और दीप्ति क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्यांगना तौशिता चक्रवर्ती ने सभी को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर थिरके नन्हें कदम प्रधानाचार्य प्रवीश कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभक...