पीलीभीत, मार्च 26 -- बिलसंडा। नगर के हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र सक्षम तिवारी को अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आदित्य, आन्या वर्मा व स्कूल डायरेक्टर डॉक्टर गौरव शुक्ला को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...