धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद। हैप्पी चाइल्ड नर्सरी स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए पिकनिक का आयोजन सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। बच्चों का स्वागत येलो टेडी बियर और मिक्की माउस ने किया। बच्चों ने मिक्की माउस जंपिंग झूले में बैठकर खूब मस्ती की। विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आनंद उठाया। प्रधानाचार्य गीता सिंह, उप प्राधानाचार्य समेत अन्य ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चों ने अपने पसंदीदा स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...