धनबाद, मई 9 -- धनबाद। हैप्पी चाइल्ड नर्सरी के बच्चों ने शुक्रवार को सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल परिसर में पूल पार्टी का आनंद उठाया। बच्चों ने पानी में खेलते हुए जमकर मस्ती की। रंग-बिरंगे फ्लोट्स, रोमांचक वाटर गेम्स व मधुर संगीत ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। प्रधानाचार्या गीता सिंह ने कहा कि ऐसे रचनात्मक व आनंददायक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। मौके पर शिक्षक समेत अन्य सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- धरियाडीह स्कूल में समर कैंप कल से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...