हैप्पी क्लास रूम मैनेजमेंट से बढ़ेगा आत्मविश्वास व संवाद कौशल
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- रोसड़ा, निसं। सुन्दरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल बटहा में सीबीएसई इन-हाउस प्रशिक्षण के तहत 'हैप्पी क्लास रूम मैनेजमेंट' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल ने उनका स्वागत करते हुए सभी आचार्यों से परिचय कराया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को गति मिल सके। इस दौरान प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल ने कहा कि हैप्पी क्लास रूम मैनेजमेंट केवल कक्षा प्रबंधन की तकनीक नहीं, बल्कि बाल-सुलभ वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों में विश्वास, आत्मविश्वास और स्वस्थ संवाद की संस्कृति विकसित करने की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.