नई दिल्ली, जून 26 -- Dharmendra Pradhan Birthday: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के हर बड़े नेता ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इधर जंतर-मंतर पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े आंदोलनकारियों ने भी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई दी। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके का इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बड़े से बोर्ड पर धर्मेंद्र प्रधान के लिए शुभकामनाएं लिख रहे हैं। इसमें उन्होंने अपनी वही पुरानी मांग को फिर से दोहराया- प्लीज, इस्तीफा दे दीजिए।हैपी बर्थडे धर्मेंद्र प्रधान, प्लीज रिजाइन! अभिजीत दीपके ने अपने एक्स हेंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- हैपी बर्थडे धर्मेंद्र प्रधान, प्लीज रिजाइन! वीडियो में कुछ लोग उनके आस-पास खड़े दिखाई देते हैं। दीपक...