अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन 12 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनीमैन का जन्मदिन मनाएगी। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन रामघाट रोड स्थित होटल में होगा। इसमें जिले भर के होम्योपैथिक चिकित्सक, स्टोर संचालक और देश की प्रमुख होम्योपैथिक दवा निर्माता कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियां अपने स्टॉल लगाकर दवाओं का प्रदर्शन करेंगी और स्क्रीन के माध्यम से अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की जानकारी देंगी। हर वर्ष की तरह एक वरिष्ठ चिकित्सक और एक वरिष्ठ स्टोर को सम्मानित किया जाएगा। इस क्रम में डॉ. शिव कुमार गौड़ को 'डॉ. वीएन पॉल होम्यो श्री अवार्ड' व होम्यो पॉइंट के प्रोपराइटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.