बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। हैदराबाद की साइबर थाना पुलिस ने फर्जी मोबाइल फोन और सिम कार्ड के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए किरठल निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया। वहीं, उसके गिरफ्तार साथी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल और 200 सिम कार्ड बरामद किए थे। पुलिस आरोपी को अपने साथ हैदराबाद ले गई। हैदराबाद पुलिस के एसआई रामू नायक ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक हैदराबाद रेलवे ब्रिज के नीचे बैठकर फर्जी मोबाइल के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना पर टीम ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके से अशरफ निवासी हैदराबाद को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया था। तलाशी के दौरान आरोपी अशरफ के कब्जे से दो मोबाइल फोन और करीब 200 सिम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.