बहराइच, फरवरी 9 -- रुपईडीहा(बहराइच)। दो नेपाली युवकों को रुपईडीहा की 42वी वाहिनी बीओपी के जवानों ने गहनों सहित गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। ये दोनों युवक हैदराबाद की किसी कोठी में काम करते थे। मौका पाकर लाखों के गहने चुरा कर भाग खड़े हुए थे। बार्डर पर पकड़ा गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रुपईडीहा बीओपी पर तैनात सहायक कमांडेंट सुरेश कुमार शांति ने बताया कि हैदराबाद के थाना जुबली हिल्स द्वारा 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत को सूचित किया गया था। कमांडेंट ने रुपईडीहा स्थित बीओपी को निर्देशित किया। चोरी की घटना 6 फरवरी को हुई थी। इसकी प्राथमिकी हैदराबाद के थाने में दर्ज कराई गई थी। बीओपी पर चौकसी बढ़ा दी गयी व सघन अभियान तेज कर दिया गया। रविवार की दोपहर 12 बजे दोनों नेपाली चोर छिपाकर भागने का प्रयास करने लगे। जवानों ने दौड़ाकर पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.