बाराबंकी, अगस्त 10 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरिया गांव निवासी इरफान दर्जी के 17 वर्षीय पुत्र मो. समीर की तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में संदिग्ध मौत हो गई। रविवार देर रात परिजनों को युवक की मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच गए। परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों के मुताबिक समीर करीब 20 दिन पहले रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद गया था। वहां कपड़े की सिलाई का काम कर रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और बुखार आने के बाद हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव बेरिया लाया जा रहा है। मंगलवार शाम तक शव गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समीर दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई मह...