बेगुसराय, जून 22 -- बरौनी। मदर टेरेसा एकेडमी बरौनी के निदेशक व प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बृज बिहारी मिश्र को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित एजुकेशनल एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। हैदराबाद में 19 से 21 जून 2026 तक आयोजित प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की 15वीं नेशनल काउंसिल मीट के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...