जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जमशेदपुर निवासी युवक का शव हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रेम प्रकाश उर्फ राजू के रूप में हुई है, जो रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद में रह रहा था। बताया जाता है कि वह एक कमरे में किराये पर रहता था, जहां उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने क...