नैनीताल, अगस्त 1 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो. ललित तिवारी ने हैदराबाद स्थित वीएनआर वीजेएनआईटी कॉलेज में पर्यावरण एवं जैव विविधता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण, सतत उपयोग और पर्यावरणीय संतुलन पर जोर देते हुए उत्तराखंड के पारिस्थितिकी तंत्र और वन एवं जैव विविधता से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने और प्रकृति से जुड़ने का आह्वान किया। अंत में प्रो. तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. रमेश कुमार, डॉ. अहमद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...