मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। करीब नौ साल बाद मुजफ्फरपुर के विकास की एक गंभीर पहल फिर शुरू हुई है। इस बार यह पहल सरकारी स्तर पर न होकर ब्रिक्स देशों की दिग्गज निवेशक संस्था बीईए (ब्रिक्स एंटरप्रेन्योरियल एलायंस) की ओर से हो रही है। बीईए 18 व 19 अप्रैल को हैदराबाद में मुजफ्फरपुर में निवेश की संभावना तलाशने के लिए इंडिया बिजनेस समिट का आयोजन कर रहा है। मुजफ्फरपुर में निवेश की संभावना पर केंद्रित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीईए ने प्रमंडलीय आयुक्त के अलावा जिला उद्योग केंद्र, बियाडा और एमएसएमई के अधिकारियों को भी आमंत्रित करते हुए उनसे सुझाव व प्रस्ताव की मांग की है। बीईए एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। 10 देश इसके सदस्य हैं। इनके निवेशक आपस में सहयोग के आधार पर अंतरराष्ट्रीय निवेश करते हैं। इस बार इस संस्था ने ह...