गिरडीह, मार्च 3 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के लुटियानो गांव निवासी प्रसादी महतो 30 की मौत छत से गिर जाने से रविवार को हो गई। मृतक हैदराबाद में एक स्कूल की छत पर निर्माण कार्य में लगा था। इस दौरान छत ही गिर गयी। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव सोमवार को गांव पहुंचा उस समय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। विधायक नागेन्द्र महतो एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह घर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया। विधायक नागेन्द्र महतो ने बताया कि कंपनी से बात की गई है। फिलहाल इनके द्वारा डेढ़ लाख रूपये अंतिम संस्कार के लिए दिया गया है। साथ ही एक माह के अंदर पंद्रह लाख देने की बात हुई है। इधर, कंपनी से आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...