बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- फोटो : हैदराबाद प्रेस : राजगीर व नालंदा भ्रमण के बाद हैदराबाद प्रेस सूचना कार्यालय के दल के साथ डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हैदराबाद प्रेस सूचना कार्यालय के दल गुरुवार को नालंदा जिले की ऐतिहासिक धरोहरो का दौरा किया। प्रतिनिधि मंडल ने नालंदा व राजगीर की ऐतिहासिक, बौद्ध विरासत व पर्यटन संभावनाओं की सराहना की। डीएम कुंदन कुमार ने उनको जिले में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों, पर्यटन व ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं की जानकारी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...