हैदराबाद प्रशिक्षण से गंगा किनारे किसानों को मिलेगा मिलेट्स का बाजार
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- जिले में मिलेट्स यानी श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा मिलने से गंगा किनारे जैविक और प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों की आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। गंगा किनारे करीब 52 किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग दो हजार हेक्टेयर में किसान जैविक और प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। ऐसे में मिलेट्स को इस खेती से जोड़कर किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध कराने में एफपीओ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी उद्देश्य से जिले के पांच एफपीओ के निदेशकों ने हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में मिलेट्स की वैज्ञानिक खेती, उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण लेने वाले एफपीओ में नागर बंधु बायो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, समक बायो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी,अभयदान एग्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.