वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट स्टेशन के सामने एक होटल में ठहरे हैदराबाद निवासी भाई-बहन ने मंगलवार दोपहर आत्महत्या कर ली। उनके शव फर्श पर लगे बिस्तर पर मिले। मौके से कोई नोट नहीं मिलने से आशंका है कि मोक्ष की कामना से दोनों ने काशी आकर यह कदम उठाया होगा। होटल में दिए गए आधार कार्ड की कॉपी से दोनों के संबंधों की पुष्टि हुई। होटल इन कर्मचारियों के अनुसार बीते आठ तारीख से हैदराबाद (सीताफल मंडी, सिकंदराबाद) के 46 वर्षीय गणेश गौड़ गुनलापल्ली और उसकी बहन 38 वर्षीय धनलक्ष्मी गुनलापल्ली होटल के 2005 नंबर के कमरे में ठहरे थे। उन्हें मंगलवार सुबह चेक आउट करना था। दोपहर तक कमरे से सुगबुगाहट नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया। कई बार कॉल रिसीव नहीं होने पर सिगरा पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में पुलिस और फोरेंसि...