रांची, फरवरी 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। हैदराबाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फूड फेस्टिवल 2026 में शामिल होने के लिए झारखंड से छह सदस्यीय महिला टीम रवाना हुई। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा आयोजित इस तीन दिनी महोत्सव में झारखंड सहित देश के 28 राज्यों के विशेष पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। झारखंड की ओर से हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के सहयोग से रांची जिले के अनगड़ा स्थित कुच्चू पंचायत की महिला समूह को इसमें शामिल होने का अवसर मिला है। इस टीम का नेतृत्व पंचमी देवी कर रही हैं। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव सह ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया और फाउंडेशन के सदस्य शिवंकर कुमार ने टीम को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भेजने का उद्देश्य झारखंड की खाद...