पलामू, मार्च 27 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हैदरनगर राममय हो गया। चौक-चौराहों से लेकर गांवों तक भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। हैदरनगर चौक बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से महावीरी ध्वज स्थापना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। मुख्य पुजारी पं. जयप्रकाश स्वामी एवं वेदप्रकाश पांडेय ने पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। श्री रामनवमी महोत्सव के तहत हैदरनगर चौक बाजार में बुधवार की शाम में महावीर मंडल के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...