पलामू, मई 24 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित मस्जिद मुहल्ला में संचालित निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 20 वर्षीय विक्की ठाकुर की शनिवार देर शाम मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शव के साथ सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंचल अधिकारी संतोष कुमार की मौजूदगी में संबंधित निजी क्लीनिक को सील कर दिया गया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...