बाराबंकी, जुलाई 25 -- हैदरगढ़। सीएचसी हैदरगढ़ में ट्रामा सेंटर स्थापित करने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सीएमओ एवं सीएचसी अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। डिप्टी सीएम ने यह कार्रवाई नगर पंचायत हैदरगढ़ के चेयरमैन आलोक तिवारी के मांग पत्र को संज्ञान में लेकर की है। चेयरमैन आलोक तिवारी ने बीते माह डिप्टी सीएम से मिलकर हैदरगढ़ में ट्रामा सेंटर की स्थापना की मांग की थी। उन्हें बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, लखनऊ-वाराणसी हाइवे एवं बांदा-बहराइच मार्ग हैदरगढ़ क्षेत्र में पड़ने के कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। सीएचसी हैदरगढ़ में पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण गंभीर मरीजों को पचास किमी दूर ज़िला मुख्यालय अथवा 60 किमी दूर ट्रामा सेन्टर लखनऊ भेजा जाता है। तमाम मरीज लखनऊ पहुंचने के पहले ही दम तोड़ देते हैं। इसके साथ बड़ी संख्या में अन्य मरीजों क...