बरेली, अप्रैल 2 -- शाही, संवाददाता।मंगलवार को विधायक डा. डीसी वर्मा ने जुन्हाई के मजरा हैदरगंज गांव बाढ़ एवं बैहगुल नदी के कटान को रोकने को बाढ़ खंड द्वारा 228.27 लाख की परियोजना का शुभारम्भ किया। विधायक ने बताया 228.27 लाख की लागत से गांव के पूर्व में करीब 400 मीटर तक पत्थरों से सुरक्षा कबच बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान देवकी देवी, प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोकी नाथ व दीनानाथ, जिला मंत्री शिवम शर्मा, रोहित शर्मा, नरेन्द्र पाल,प्रधान वेदपाल सिंह, छोटेलाल गंगवार,विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...