गौरीगंज, नवम्बर 18 -- मुसाफिरखाना। इसौली मार्ग पर भनौली गांव के पास एक निजी नर्सिंग होम के सामने सड़क किनारे लगे इंडिया मार्का हैंडपम्प के आस पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हैंडपंप की चौकी भी गंदगी की चपेट में है। जिसके कारण लोग हैण्डपम्प से पानी पीने से कतराते हैं। ग्राम सभा में लगे सफाई कर्मी इसकी सफाई करने की कोई जहमत नहीं उठाते हैं। स्थानीय लोगों के हैण्डपम्प के पास साफ सफाई कराने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...