हैड कटोरा में बिछेगी सीवर लाइन
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी। आदि विशेश्वर वार्ड के हौज कटोरा क्षेत्र में आम लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं से निजात मिलेगी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मंगलवार को 835 मीटर लंबी सीवर लाइन का शिलान्यास किया। 46.63 लाख रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। इस अवसर पर उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद इन्द्रेश सिंह, अनंतराज गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अमरेश गुप्ता, संजय केशरी, विजय द्विवेदी, अंकुर मेहरोत्रा, अतुल पांडेय,मनीष गुप्ता, राजीव सिंह, सोमनाथ यादव, गोपाल जी गुप्ता, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.