बिजनौर, अप्रैल 6 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव हैजरपुर में प्रशांत सैनी की मौत के बाद सैनी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। रविवार को आयोजित शोक सभा में करीब 5 हजार लोगों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि दी और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। क्षेत्र के गांव हैजरपुर निवासी प्रशांत सैनी की कुछ दिन पूर्व हुई मौत के मामले में रविवार को गांव में एक बड़ी शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैनी समाज के करीब 5 हजार लोग एकत्रित हुए और मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में हरियाणा की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद शेरे हिंद राजकुमार सैनी भी पहुंचे और उन्होंने प्रशांत सैनी के परिजनों को सांत्वना दी। अपने संबोधन में उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बताया गया कि...