कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कोडिंग क्लब 'कोड विद्या' की ओर से एमएलएच हैक डे कोच विद्या का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर तकनीकी कौशल, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रवीण ने प्रथम, जतिन ने द्वितीय तथा अंकिता शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अवनीत और निश्चल पाल को सर्वश्रेष्ठ दृष्टिकोण के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन में हॉबी क्लब कोऑर्डिनेटर ममता तिवारी, क्लब सलाहकार शिवनीत त्रिपाठी, समर्थ मिश्रा, अनन्या शुक्ला, संस्कार सचान, जतिन गुप्ता और जानवी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...