लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।पीएमश्री विद्यालयों की अंतर विद्यालय जिला स्तरीय हैकाथोन गतिविधियों के प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय,नदिया, हिन्दू, लोहरदगा में किया गया। इसका उद्घाटन डीईओ, दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर और जिला शिक्षा अधीक्षक,लोहरदगा अभिजीत कुमार ने किया। कक्षा नौ से 12 का थीम- पलायन, सूखा रहित खेती और जीरो ड्रॉप आउट तथा छह से आठ के लिए थीम- मेरे सपनों का गाँव, स्थानीय विरासत एवं संस्कृति का बचाव एवं साहित्यिक सुगमता और समावेशिता था। विषय प्रवेश एपीओ सह प्रभाग प्रभारी एमलीन सुरीन द्वारा कराया गया।डीईओ ने अपने संबोधन में कहा कि हैकाथोन नवाचारी प्रयास को आगे ले जाने का सशक्त माध्यम है। हैकाथोन आमतौर पर एक विशिष्ट समस्या या चुनौती पर केंद्रित होता है। इसका उद्देश्य एक निश्चित समय सीमा के...