प्रयागराज, अप्रैल 25 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं ब्लॉकचेन पर केंद्रित दो दिवसीय कोडिंग हैकाथॉन 'कोडब्लॉक-2026' का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने 48 घंटे तक चली कोडिंग प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। इविवि के सैयद ज़कारिया एवं टीम को एक लाख का प्रथम, इविवि के ही प्रियांशु एवं टीम को 50 हजार का द्वितीय जबकि एचबीटीयू कानपुर के आयुष एवं टीम ने 25 हजार का तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। दस अन्य उत्कृष्ट प्रतिभागियों को ढाई-ढाई हजार के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के लिए बधाई दी। यह भी पढ़ें- कोडिंग सिर्फ एक विज्ञान नहीं बल...