हैकाथान के लिए विशम्भर दयालु कॉलेज नोडल
उन्नाव, जून 18 -- बांगरमऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की ओर से आयोजित सीएसजेएमयू हैकाथॉन-2026 के लिए श्री विशम्भर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय रसूलपुर रूरी को जनपद में नोडल सेंटर बनाया जाएगा। विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता व उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राएं समाज एवं उद्योग जगत की वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु अपने अभिनव विचार प्रस्तुत करेंगे। महाविद्यालय में आयोजित होने वाले प्रथम चरण में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे तथा अपने नवाचार आधारित प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत करेंगे। चयनित प्रतिभागियों को आगामी चरणों में विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- एसएमडी डिग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.