मुंगेर, जून 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. घनश्याम राय साइबर ठगी के एक बड़े प्रयास का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए। साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल और व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके नाम से लोगों को संदेश भेजकर रुपये मांगने शुरू कर दिए। हालांकि, समय रहते सतर्कता बरतने के कारण किसी प्रकार की आर्थिक ठगी नहीं हो सकी. यह भी पढ़ें- हैकर से बाल-बाल बचे मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव,शिक्षा विभाग के नाम पर रचा गया जाल: कुलसचिव प्रो. राय ने बताया कि, उन्हें बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के नाम पर एक फोन कॉल प्राप्त हुआ। कॉल करने वाले ने कहा कि, कुछ आवश्यक एसेसरीज भेजनी हैं। बातचीत के दौरान उसने एक अन्य मोबाइल नंबर दिया और उस पर संपर्क करने को कहा। प्रो. राय के अनुसार, दिए गए नंबर पर कॉल करने के बाद हैकर ने एक ओटीपी ...