गोरखपुर, जून 20 -- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का कराया गया भ्रमण गोरखपुर, निज संवाददाता। महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान, गोरखनाथ मंदिर एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित छह दिवसीय 'एआई दक्षता' कार्यशाला का शनिवार को हैंड्स-ऑन टेक्नोलॉजी एक्सपोजर और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के भ्रमण के साथ समापन हो गया। कार्यशाला में परिषद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भाग लिया。

कार्यशाला का समापन समापन दिवस पर प्रतिभागियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। मुख्य परिचालन अधिकारी सच्चिदानन्द चतुर्वेदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब में स्थापित एनवीडिया डीजीएक्स एच-200 सुपरकंप्यूटिंग सि...