बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच,संवाददाता। शहर के इंदिरा स्टेडियम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में खेलो इण्डिया खेल से ही पहचान जिला स्तरीय महिला हैण्डबाल एवं वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर व पायनियर स्कूल की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि रहे संघ के अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा व सचिव मनोज गुप्ता ने विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में छह-छह टीमों ने हिस्सा लिया। हैण्डबाल महिला फाइनल मैच सरस्वती विद्या मन्दिर माधवपुरी बहराइच बनाम बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इण्टर कॉलेज बहराइच के मध्य खेला गया, जिसमें 1-0 से सरस्वती विद्या मन्दिर माधवपुरी बहराइच विजयी रही। वालीबाल महिला फाइनल मैच सरस्वती विद्या मन्दिर माधवपुरी बहराइच बनाम पायनियर पब्लिक स्कूल बहराइच के मध्य ख...