मेरठ, मार्च 10 -- हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ रजिस्टर्ड खंदक बाजार के चुनाव में मंगलवार को नामांकन वापसी के बाद सिर्फ महामंत्री पद पर ही चुनाव रह गया। नील कमल रस्तोगी एवं धर्मेंद्र कुमार गर्ग के बीच महामंत्री पद पर मुकाबला होगा। 17 मार्च को वोट पड़ेंगे और चुनाव परिणाम आएगा। इसके अलावा प्रधान, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपप्रधान, उप प्रधान, मंत्री पद एवं उप मंत्री पद पर एक-एक नामांकन होने के पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य पद पर एक नामांकन वापस होने पर कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन भी निर्विरोध हो गया। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी अजय जैन, चुनाव अधिकारी श्याम मोहन शर्मा एवं राजीव गुलाटी की देखरेख में हो रही है। 1...