रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 31वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय तृतीय प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी उत्तराखंड पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक पीएसी (कार्मिक) सुनील कुमार मीणा ने बैण्ड की मधुर धुनों के बीच किया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि की मौजूदगी में हैंडबॉल का रोमांचक मुकाबला 31वीं वाहिनी पीएसी और आईआरबी द्वितीय वाहिनी के बीच खेला गया। मुकाबले में 31वीं वाहिनी पीएसी ने प्रतिद्वंद्वी टीम को सात गोल के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ और चम्पावत के बीच मुकाबला हुआ। इसमें चम्पावत की टीम ने पिथौरागढ़ को सीधे दो सेटों में 2-0 से पराजित कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न जिलों और व...