अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के संयोजन में एकलव्य स्टेडियम के मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन ट्रायल के आधार पर कुल 21 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ मंजूर आलम अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।अंडर-14 वर्ग में आर्यन, श्रीहरि, युवराज, सिराज अहमद और अनूप का बालक वर्ग में, जबकि आंचल अग्रहरि का बालिका वर्ग में चयन हुआ। अंडर-17 में दिव्यांजलि, प्रियांशी, अभिराम, रजनीश, साक्षी, सपना, न...