वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी। स्टार क्लब ने सोमवार को द्वितीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में जुपिटर क्लब को एक 19-17 गोल से हरा विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरू से बेहतीन खेल का प्रदर्शन किया। स्टार क्लब की तरफ से लेफ्ट बैक वंशिका प्रजापति और रितिका पटेल ने बेहतरीन खेल दिखाया। जुपिटर क्लब की आकृति प्रजापति और महिमा चौहान ने काउंटर अटैक किया। हॉफ टाइम तक स्कोर 11- 11 रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपनी अपनी रणनीति में बदलाव किया। खेल समाप्त होने से पांच मिनट पहले तक स्कोर 17-17 था। अंतिम दो मिनट में स्टार क्लब की रितिका पटेल ने गोल कर स्कोर 19- 17 कर दिया। इसी स्कोर पर मैच समाप्त हो गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. आशा सिंह ने खिलाड़ियों क...